जय जय शनि देव महाराज: भजन (Aarti Jai Jai Shanidev Maharaj)
जय जय शनि देव महाराज,
जन के संकट हरने वाले ।
तुम सूर्य पुत्र बलिधारी,
भय मानत दुनिया सारी ।
साधत हो दुर्लभ काज ॥
तुम धर्मराज के भाई,
जब क्रूरता पाई ।
घन गर्जन करते आवाज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
तुम नील देव विकराली,
है साँप पर करत सवारी ।
कर लोह गदा रह साज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
तुम भूपति रंक बनाओ,
निर्धन स्रछंद्र घर आयो ।
सब रत हो करन ममताज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
राजा को राज मितयो,
निज भक्त फेर दिवायो ।
जगत में हो गयी जय जयकार ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
तुम हो स्वामी हम चरणं,
सिर करत नमामी जी ।
पूर्ण हो जन जन की आस ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
जहाँ पूजा देव तिहारी,
करें दीन भाव ते पारी ।
अंगीकृत करो कृपाल ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
कब सुधि दृष्टि निहरो,
छमीये अपराध हमारो ।
है हाथ तिहारे लाज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
हम बहुत विपत्ति घबराए,
शरणागत तुम्हरी आये ।
प्रभु सिद्ध करो सब काज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
यहाँ विनय करे कर जोर के,
भक्त सुनावे जी ।
तुम देवन के सिरताज ॥
जय जय शनि देव महाराज..॥
जय जय शनि देव महाराज,
जन के संकट हरने वाले ।

महेंद्र कौशिक –
धार्मिक लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
महेंद्र कौशिक एक अनुभवी ब्लॉगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो हिंदू धर्म, पूजा-पाठ, व्रत-उपवास, मंत्र, स्तोत्र और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। वे कई वर्षों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक धार्मिक ज्ञान को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
महेंद्र कौशिक की विशेष रुचि हिंदू धर्मग्रंथों, पूजा विधियों और आध्यात्मिक परंपराओं के अध्ययन में है। वे अपने लेखों में विश्वसनीय स्रोतों, धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी मार्गदर्शन मिल सके।
इनकी वेबसाइट pujapath.net का उद्देश्य लोगों को घर बैठे पूजा विधि, मंत्र, चालीसा, व्रत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को सरल भाषा में लिखा जाता है, ताकि हर उम्र के पाठक इसे आसानी से समझ सकें।
महेंद्र कौशिक का मानना है कि धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वे अपने लेखों के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विशेषज्ञता (Expertise)
-
पूजा-पाठ की विधि
-
व्रत और धार्मिक परंपराएँ
-
मंत्र, चालीसा और स्तोत्र
-
हिंदू धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान


