शीतला माता आरती
Sheetla Mata Aarti Lyrics in Hindi
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता॥
रतन सिंहासन शोभित,
श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
विष्णु सेवत ठाढ़े,
सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत,
पार नहीं पाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
इन्द्र मृदङ्ग बजावत,
चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै,
नारद मुनि गाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
घण्टा शङ्ख शहनाई,
बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती,
लखि लखि हर्षाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
ब्रह्म रूप वरदानी,
तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती,
मातु पिता भ्राता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
जो जन ध्यान लगावे,
प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे,
भवनिधि तर जाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
रोगों से जो पीड़ित कोई,
शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया,
अन्ध नेत्र पाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
बांझ पुत्र को पावे,
दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं,
सिर धुनि पछताता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
शीतल करती जननी,
तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन,
तू सब की घाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
दास विचित्र कर जोड़े,
सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै,
और न कुछ भाता ॥
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता॥
शीतला माता की आरती पूजन विधि
- शीतला माता की आरती में भाग लेने से पहले सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- उसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए।
- पूजा की थाली में हल्दी, चावल, मौली, कुमकुम, रोली आदि रखें।
- जल से भरे कलश में पूजा की वस्तुएं अवश्य रखें।
- इसके बाद आप मां को नारंगी रंग की चुनरी अर्पित करें।
- पूजा के बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांटना चाहिए।
शीतला माता की आरती से लाभ
- मां शीतला की पूजा के बाद शीतला माता की आरती जरूर करनी चाहिए।
- हमारे शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखता है।
- जब भी हम मां शीतला की आरती गाते हैं और मां की स्तुति करते हैं तो हमें उनकी परम कृपा प्राप्त होती है।
- यह आरती करने से जीवन की सभी कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है।

महेंद्र कौशिक –
धार्मिक लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
महेंद्र कौशिक एक अनुभवी ब्लॉगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो हिंदू धर्म, पूजा-पाठ, व्रत-उपवास, मंत्र, स्तोत्र और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। वे कई वर्षों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक धार्मिक ज्ञान को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
महेंद्र कौशिक की विशेष रुचि हिंदू धर्मग्रंथों, पूजा विधियों और आध्यात्मिक परंपराओं के अध्ययन में है। वे अपने लेखों में विश्वसनीय स्रोतों, धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी मार्गदर्शन मिल सके।
इनकी वेबसाइट pujapath.net का उद्देश्य लोगों को घर बैठे पूजा विधि, मंत्र, चालीसा, व्रत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को सरल भाषा में लिखा जाता है, ताकि हर उम्र के पाठक इसे आसानी से समझ सकें।
महेंद्र कौशिक का मानना है कि धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वे अपने लेखों के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विशेषज्ञता (Expertise)
-
पूजा-पाठ की विधि
-
व्रत और धार्मिक परंपराएँ
-
मंत्र, चालीसा और स्तोत्र
-
हिंदू धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान

