संकटा माता आरती Sankata Mata Ki Aarti
जय जय संकटा भवानी,
करहूं आरती तेरी ।
शरण पड़ी हूँ तेरी माता,
अरज सुनहूं अब मेरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
नहिं कोउ तुम समान जग दाता,
सुर-नर-मुनि सब टेरी ।
कष्ट निवारण करहु हमारा,
लावहु तनिक न देरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
काम-क्रोध अरु लोभन के वश
पापहि किया घनेरी ।
सो अपराधन उर में आनहु,
छमहु भूल बहु मेरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
हरहु सकल सन्ताप हृदय का,
ममता मोह निबेरी ।
सिंहासन पर आज बिराजें,
चंवर ढ़ुरै सिर छत्र-छतेरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
खप्पर, खड्ग हाथ में धारे,
वह शोभा नहिं कहत बनेरी ॥
ब्रह्मादिक सुर पार न पाये,
हारि थके हिय हेरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
असुरन्ह का वध किन्हा,
प्रकटेउ अमत दिलेरी ।
संतन को सुख दियो सदा ही,
टेर सुनत नहिं कियो अबेरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
गावत गुण-गुण निज हो तेरी,
बजत दुंदुभी भेरी ।
अस निज जानि शरण में आयऊं,
टेहि कर फल नहीं कहत बनेरी ॥
॥ जय जय संकटा भवानी..॥
जय जय संकटा भवानी,
करहूं आरती तेरी ।
भव बंधन में सो नहिं आवै,
निशदिन ध्यान धरीरी ॥
जय जय संकटा भवानी,
करहूं आरती तेरी ।
शरण पड़ी हूँ तेरी माता,
अरज सुनहूं अब मेरी ॥

महेंद्र कौशिक –
धार्मिक लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
महेंद्र कौशिक एक अनुभवी ब्लॉगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो हिंदू धर्म, पूजा-पाठ, व्रत-उपवास, मंत्र, स्तोत्र और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। वे कई वर्षों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक धार्मिक ज्ञान को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
महेंद्र कौशिक की विशेष रुचि हिंदू धर्मग्रंथों, पूजा विधियों और आध्यात्मिक परंपराओं के अध्ययन में है। वे अपने लेखों में विश्वसनीय स्रोतों, धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी मार्गदर्शन मिल सके।
इनकी वेबसाइट pujapath.net का उद्देश्य लोगों को घर बैठे पूजा विधि, मंत्र, चालीसा, व्रत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को सरल भाषा में लिखा जाता है, ताकि हर उम्र के पाठक इसे आसानी से समझ सकें।
महेंद्र कौशिक का मानना है कि धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वे अपने लेखों के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विशेषज्ञता (Expertise)
-
पूजा-पाठ की विधि
-
व्रत और धार्मिक परंपराएँ
-
मंत्र, चालीसा और स्तोत्र
-
हिंदू धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान

