॥ दोहा ॥
बन्दौं सन्तोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार ।
ध्यान धरत ही होत नर दुःख सागर से पार ॥
भक्तन को सन्तोष दे सन्तोषी तव नाम ।
कृपा करहु जगदम्ब अब आया तेरे धाम ॥
॥ चौपाई ॥
जय सन्तोषी मात अनूपम ।
शान्ति दायिनी रूप मनोरम ॥
सुन्दर वरण चतुर्भुज रूपा ।
वेश मनोहर ललित अनुपा ॥
श्वेताम्बर रूप मनहारी ।
माँ तुम्हारी छवि जग से न्यारी ॥
दिव्य स्वरूपा आयत लोचन ।
दर्शन से हो संकट मोचन ॥ 4 ॥
जय गणेश की सुता भवानी ।
रिद्धि- सिद्धि की पुत्री ज्ञानी ॥
अगम अगोचर तुम्हरी माया ।
सब पर करो कृपा की छाया ॥
नाम अनेक तुम्हारे माता ।
अखिल विश्व है तुमको ध्याता ॥
तुमने रूप अनेकों धारे ।
को कहि सके चरित्र तुम्हारे ॥ 8 ॥
धाम अनेक कहाँ तक कहिये ।
सुमिरन तब करके सुख लहिये ॥
विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी ।
कोटेश्वर सरस्वती सुहासिनी ॥
कलकत्ते में तू ही काली ।
दुष्ट नाशिनी महाकराली ॥
सम्बल पुर बहुचरा कहाती ।
भक्तजनों का दुःख मिटाती ॥ 12 ॥
ज्वाला जी में ज्वाला देवी ।
पूजत नित्य भक्त जन सेवी ॥
नगर बम्बई की महारानी ।
महा लक्ष्मी तुम कल्याणी ॥
मदुरा में मीनाक्षी तुम हो ।
सुख दुख सबकी साक्षी तुम हो ॥
राजनगर में तुम जगदम्बे ।
बनी भद्रकाली तुम अम्बे ॥ 16 ॥
पावागढ़ में दुर्गा माता ।
अखिल विश्व तेरा यश गाता ॥
काशी पुराधीश्वरी माता ।
अन्नपूर्णा नाम सुहाता ॥
सर्वानन्द करो कल्याणी ।
तुम्हीं शारदा अमृत वाणी ॥
तुम्हरी महिमा जल में थल में ।
दुःख दारिद्र सब मेटो पल में ॥ 20 ॥
जेते ऋषि और मुनीशा ।
नारद देव और देवेशा ।
इस जगती के नर और नारी ।
ध्यान धरत हैं मात तुम्हारी ॥
जापर कृपा तुम्हारी होती ।
वह पाता भक्ति का मोती ॥
दुःख दारिद्र संकट मिट जाता ।
ध्यान तुम्हारा जो जन ध्याता ॥ 24 ॥
जो जन तुम्हरी महिमा गावै ।
ध्यान तुम्हारा कर सुख पावै ॥
जो मन राखे शुद्ध भावना ।
ताकी पूरण करो कामना ॥
कुमति निवारि सुमति की दात्री ।
जयति जयति माता जगधात्री ॥
शुक्रवार का दिवस सुहावन ।
जो व्रत करे तुम्हारा पावन ॥ 28 ॥
गुड़ छोले का भोग लगावै ।
कथा तुम्हारी सुने सुनावै ॥
विधिवत पूजा करे तुम्हारी ।
फिर प्रसाद पावे शुभकारी ॥
शक्ति-सामरथ हो जो धनको ।
दान-दक्षिणा दे विप्रन को ॥
वे जगती के नर औ नारी ।
मनवांछित फल पावें भारी ॥ 32 ॥
जो जन शरण तुम्हारी जावे ।
सो निश्चय भव से तर जावे ॥
तुम्हरो ध्यान कुमारी ध्यावे ।
निश्चय मनवांछित वर पावै ॥
सधवा पूजा करे तुम्हारी ।
अमर सुहागिन हो वह नारी ॥
विधवा धर के ध्यान तुम्हारा ।
भवसागर से उतरे पारा ॥ 36 ॥
जयति जयति जय संकट हरणी ।
विघ्न विनाशन मंगल करनी ॥
हम पर संकट है अति भारी ।
वेगि खबर लो मात हमारी ॥
निशिदिन ध्यान तुम्हारो ध्याता ।
देह भक्ति वर हम को माता ॥
यह चालीसा जो नित गावे ।
सो भवसागर से तर जावे ॥ 40 ॥
॥ दोहा ॥
संतोषी माँ के सदा बंदहूँ पग निश वास ।
पूर्ण मनोरथ हो सकल मात हरौ भव त्रास ॥
॥ इति श्री संतोषी माता चालीसा ॥

महेंद्र कौशिक –
धार्मिक लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
महेंद्र कौशिक एक अनुभवी ब्लॉगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो हिंदू धर्म, पूजा-पाठ, व्रत-उपवास, मंत्र, स्तोत्र और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। वे कई वर्षों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक धार्मिक ज्ञान को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
महेंद्र कौशिक की विशेष रुचि हिंदू धर्मग्रंथों, पूजा विधियों और आध्यात्मिक परंपराओं के अध्ययन में है। वे अपने लेखों में विश्वसनीय स्रोतों, धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी मार्गदर्शन मिल सके।
इनकी वेबसाइट pujapath.net का उद्देश्य लोगों को घर बैठे पूजा विधि, मंत्र, चालीसा, व्रत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को सरल भाषा में लिखा जाता है, ताकि हर उम्र के पाठक इसे आसानी से समझ सकें।
महेंद्र कौशिक का मानना है कि धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वे अपने लेखों के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विशेषज्ञता (Expertise)
-
पूजा-पाठ की विधि
-
व्रत और धार्मिक परंपराएँ
-
मंत्र, चालीसा और स्तोत्र
-
हिंदू धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान

