🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞
⛅दिनांक – 12 नवम्बर 2022
⛅दिन – शनिवार
⛅विक्रम संवत् – 2079
⛅शक संवत् – 1944
⛅अयन – दक्षिणायन
⛅ऋतु – हेमंत
⛅मास – मार्गशीर्ष ( गुजरात एवं महाराष्ट्र में कार्तिक मास )
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – चतुर्थी रात्रि 10:25 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 07:33 तक तत्पश्चात आर्द्रा
⛅योग – सिद्ध रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात साध्य
⛅राहु काल – सुबह 09:37 से 11:00 तक
⛅सूर्योदय – 06:51
⛅सूर्यास्त – 05:56
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:08 से 05:59 तक
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 से 12:50 तक
⛅व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी, मदनमोहन मालवीय पुण्यतिथि
⛅विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
संकष्ट चतुर्थी -12 नवम्बर 2022
इस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों ।
👉🏻 छः मंत्र इस प्रकार हैं –
- 1. ॐ सुमुखाय नम:
- 2. ॐ दुर्मुखाय नम:
- 3. ॐ मोदाय नम:
- 4. ॐ प्रमोदाय नम:
- 5. ॐ अविघ्नाय नम:
- 6. ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:
🔹नेत्रज्योति बढ़ाने व चश्मा छुड़ानेनेवाले औषधीय प्रयोग :
🔹नेत्रज्योतिवर्धक, दृष्टिप्रद त्रिफला रसायन का विधिवत् प्रयोग करें ।
🔹१-१ बूँद संतकृपा नेत्रबिंदु आँखों में डालें ।
🔹 सर्दियों में सुबह खाली पेट आधा से १ चम्मच मामरा बादाम के मिश्रण का सेवन करें, बाद में २ घंटे तक कुछ न खायें ।
🔹२-३ माह तक प्रातः खाली पेट गाय के दूध से बने आधा चम्मच ताजा मक्खन, आधा चम्मच पिसी हुई मिश्री व १ काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर चाटें ।
इसके बाद कच्चे नारियल की गिरी के २-३ टुकड़े खूब चबा-चबाकर खायें, ऊपर से थोड़ी सौंफ चबा के खा लें । बाद में दो घंटे तक कुछ न खायें । यह आँखों की ज्योति बढ़ाने के साथ ही शरीर को पुष्ट और सुडौल बनानेवाला एक अनुभूत उत्तम प्रयोग है ।
🔹आँखों के लिए हितकर योगासन व दैवी चिकित्सा
🔹शीर्षासन, सर्वांगासन, जलनेति (जलनेति और आसनों की विधि हेतु देखें आश्रम से प्रकाशित पुस्तक ‘योगासन’), सूर्यनमस्कार, त्राटक तथा चाक्षुषोपनिषद् (देखें आरोग्यनिधि भाग-१, पृ. ३०) का पाठ करें ।
🌹 शनिवार के दिन विशेष प्रयोग 🌹
🌹 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है । (ब्रह्म पुराण)
🌹 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)
🔹आर्थिक कष्ट निवारण हेतु🔹
🔹एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र जपते हुए पीपल की ७ बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है ।
📖 ऋषि प्रसाद – मई 2018 से

महेंद्र कौशिक –
धार्मिक लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर
महेंद्र कौशिक एक अनुभवी ब्लॉगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो हिंदू धर्म, पूजा-पाठ, व्रत-उपवास, मंत्र, स्तोत्र और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। वे कई वर्षों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक धार्मिक ज्ञान को सरल और स्पष्ट भाषा में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
महेंद्र कौशिक की विशेष रुचि हिंदू धर्मग्रंथों, पूजा विधियों और आध्यात्मिक परंपराओं के अध्ययन में है। वे अपने लेखों में विश्वसनीय स्रोतों, धार्मिक ग्रंथों और पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी मार्गदर्शन मिल सके।
इनकी वेबसाइट pujapath.net का उद्देश्य लोगों को घर बैठे पूजा विधि, मंत्र, चालीसा, व्रत कथा और धार्मिक अनुष्ठानों की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री को सरल भाषा में लिखा जाता है, ताकि हर उम्र के पाठक इसे आसानी से समझ सकें।
महेंद्र कौशिक का मानना है कि धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वे अपने लेखों के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विशेषज्ञता (Expertise)
-
पूजा-पाठ की विधि
-
व्रत और धार्मिक परंपराएँ
-
मंत्र, चालीसा और स्तोत्र
-
हिंदू धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान
